दुनिया में शुद्ध शाकाहार यानि वीगन अभियान अधिक लोकप्रिय बनता जा रहा है. पर रूस वासियों के बीच वह अभी भी इतना लोकप्रिय नहीं हुआ है.
हाल ही में मास्को स्थित भारतीय राजदूतावास में शुद्ध शाकाहार यानि वीगन अभियान की सक्रिय समर्थक अनुराधा सुवाने की लिखित “The Vegan kitchen: Bollywood style” नाम की किताब पेश की गई. इस अवसर पर भारतीय नागरियों सहित बड़ी संख्या में रूसी नागरिक उपस्थित रहें. रूस में भारत के राजदूत श्री अजय मल्होत्रा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे. उन्होंने अनुराधा सुवाने की लिखी किताब और शुद्ध शाकाहार के बारे में विचार व्यक्त किये.
जानवरों की सुरक्षा के लिये गठित संगठन पेटा (PETA) जिसका भारत में नौ वर्षों अनुराधा सुवाने ने नेतृत्व किया था और उन के जारी कार्यों में भारतीय फिल्मी सितारों ने भी सक्रिय रुप से सहयोग दिया था. उन में से बहुत से भारतीय फिल्मी सितारों ने उनके शुद्ध शाकाहार यानि वीगन अभियान के प्रचार प्रसार में भाग लेने की अनुरोध को सहर्ष स्वीकार किया.





