बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर उस समय लोगों की भीड इकट्ठा हो गई जब एक मॉडल पत्ते की बनी बिकनी पहन सडक पर घूम रही थी। दरअसल यह महिला मॉडल पेटा की कार्यकर्ता थी जो कि लोगों को शाकाहारी बनने का संदेश दे रही थी। आईपीएल में वैजिटेरियन अपनाने का नारा लेकर एक्टिविस्ट और मॉडल एश्ले फ्रूनों सडक पर निकल पडी। एश्ले ने सिर्फ सलाद के पत्तों से बना अंर्तवस्त्र ही पहना हुआ था। कई लोग तो कैमरे में मॉडल की तस्वीर भी उतारने लग गए। मॉडल को सडक पर इस तरह से देखकर सडक पर लोगों की भीड लग गई। महिला पुलिस को बुलाकर प्रदर्शन कर रही महिला को स्टेडियम से दूर किया गया।





