
शहरके बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल में भगवान महावीर वेजीटेरियन सोसायटी के द्वारा बच्चों में शाकाहार के प्रति जागरूक करने के लिए पशु क्रूरता निवारण की फिल्म दिखाई गई। संस्थान के निदेशक मदन गहलोत ने बताया कि सोसायटी के मीट फ्री इण्डिया कार्यक्रम के तहत पर्यावरण प्रेमी भरत परिहार ने बच्चों को फिल्म दिखा कर शाकाहारी भेाजन से होने वाले फायदों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्या आशा राजपुरोहित,सुमित गहलोत, रामपाल वैष्णव, कुशवीरसिंह, रूपसिंह आदि मौजूद थे।





