
भारत के सबसे बड़े कारोबारी मुकेश अंबानी ने अपने रिलायंस फ्रेश स्टोर्स से माँसाहारी सामानों की बिक्री को सॉफ सॉफ ना कह दिया है. जैन शक्ति फाउंडेशन के अनुरोध तथा अहिंसाप्रेमी समाज के भावनाओ का सम्मान करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन श्री मुकेश अम्बानी ने रिलायंस फ्रेश के रिटेल आउटलेट्स में मांसाहारी उत्पाद के व्यापार को बंद करने का पुन्यनुबन्धी निर्णय किया है . इसके आलावा नॉन वेज के चिन्ह वाले किसी भी उत्पाद का विक्रय भी नहीं करने का निर्णय किया है . जैन शक्ति फाउंडेशन श्री मुकेश अम्बानी परिवार तथा रिलायंस समूह का इस नैतिक मूल्यो एवं धार्मिक मूल्यो की भावनाओ के अनुरूप सत्कार्य का सम्मान करते हुए उनका अभिनन्दन किया है.





